सोलन : अर्की के लिए 102 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत : संजय अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने अपने पहले वर्ष में ही 102 विभिन्न सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। संजय अवस्थी आज सोलन जिला की अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटूली एवं साथ लगती ग्राम पंचायतों की जनता द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
अवस्थी ने कहा कि स्वीकृत 102 सड़क परियोजनाओं के अंतर्गत अर्की विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में आवश्यकता अनुसार नई सड़कों एवं सम्पर्क मार्गों का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत करते हुए अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रामशहर-छियाछी-मटूली-दिग्गल-कुनिहार-शिमला सड़क का सुधार कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा।
संजय अवस्थी ने मटूली में विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए 4 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न विकास परक योजनाओं को चरणबद्ध आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र उसका निष्पादन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, कांग्रेस के ज़िला महासचिव एनडी शास्त्री, ग्राम पंचायत मटूली के प्रधान कमल किशोर, ग्राम पंचायत रामशहर की प्रधान कृष्णा देवी, ग्राम पंचायत चमदार के प्रधान कर्म चंद, ग्राम पंचायत दिग्गल के प्रधान पवन कुमार कौशल, ग्राम पंचायत बायला की प्रधान अर्चना कौशल, खंड अर्की के कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, युवा कांग्रेस के नेता हेमन्त वर्मा, बीडीसी सदस्य सुषमा देवी, व्यापार मण्डल मटूली के प्रधान संजीव कौशल, ग्राम पंचायत मटूली के पूर्व प्रधान श्याम लाल एवं देवी शरण, बूथ सचिव एवं वरिष्ठ नेता रामभज, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, पूर्व बीडीसी सदस्य, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल, वार्ड सदस्य कमला देवी, दीप राम शर्मा, रोशन लाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।