सोलन : कम्युनिस्ट पार्टी का 14वां जिला सम्मेलन हुआ संपन्न
आज यानि बुधवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी जिला सोलन का 14वां जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में नव उदारवाद व साम्राज्यवाद के विरुद्ध लड़ाई व जन मुद्दों पर जनता को लामबंद करते हुए आंदोलन को मजबूत करने के प्राण के साथ 11 सदस्यीय कमेटी का चयन किया गया। जिला सचिव के तौर पर मोहित वर्मा को चुना गया। सम्मेलन की शुरुआत शोक प्रस्ताव से की गई जिसमें सीपीएम के तमाम लोग जिन्होंने पार्टी को बनाने में व उसकी रूपरेखा तैयार करने में काम किया तथा महामारी के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की वजह से जिनकी मृत्यु हुई उन सभी की मृत्यु पर शोक प्रकट किया गया।
जिला सचिव द्वारा सोलन की राजनीतिक व सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस रिपोर्ट में जिला सोलन की सामाजिक व आर्थिक संगठन की स्थिति व आने वाले समय में किये जाने वाले कार्यों के बारे में बात की गई। इस सम्मेलन के अंदर आने वाले समय में ठोस रणनीतियों को अपनाते हुए नव उदारवाद व सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष करने व जन मुद्दों को उठाते हुए पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
