सोलन : ग्राम पंचायत काहला में धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस
( words)
- सोलन विधायक डॉ कर्नल धनीराम शांडिल रहे मुख्यातिथि
सोलन विधानसभा क्षेत्र के काहला ग्राम पंचायत में 76वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोलन के विधायक डॉ कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इस दौरान जनता में भी ख़ुशी का माहौल देखने को मिला। मुख्यातिथि द्वारा उपस्थित जनता को आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी गयी। मुख्यातिथि विधायक ने अपने सम्बोधन के माध्यम से जनता को स्वतंत्रता और लोकतंत्र का महत्त्व समझाया। उन्होंने कहा कि जो सम्मान और स्नेह उन्हें जनता ने दिया उसके लिए वह समस्त काहला ग्राम पंचायत के वासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते है।
