सोलन: दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन के प्रांगण में धूमधाम से मनाया आजादी का 78वां महोत्सव
सोलन के दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया| कार्यक्रम का आगाज ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ किया गया। कक्षा नौवीं, ग्यारवीं और बारवीं के छात्र-छात्राओं अनमोल,काव्या,अन्तर्ज्ञा,तनीषा, बेअंत,दीपांशी,रक्षित,इच्छा, तान्या के द्वारा मार्चपास्ट की गई और स्कूल प्रिंसिपल ऊषा मित्तल को परेड द्वारा सलामी दी गई। प्रिंसिपल ने वीर क्रांतिकारियों जैसे वीर सावरकर, भगत सिंह, मंगल पांडे, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद आदि के विषय में अवगत करवाया व आजादी के लिए किए गए अथक प्रयत्नों पर प्रकाश डाला और देश के उन वीरों को श्रद्धांजलि दी| प्रिंसिपल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी दयानंद पहले सन्यासी थे जिन्होंने स्वराज का स्लोगन दिया और कहा कि वह आर्य संस्थाएं ही थी जहां वंदे मातरम गाया जाता था।
इसके पश्चात पांचवी, छठी और सातवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए l सानवी, हरीतिका,डेज़ी,सुकृति,प्रत्युषा,आराध्या, लक्षिता,भावना,श्रद्धा,मन्नत आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया। उनकी प्रस्तुति से संपूर्ण वातावरण जय हिंद जय भारत के नारों से गूंज उठा l इस विशेष उपलक्ष पर तीनों शाखाओं के सभी स्टाफ मेंबर मौजूद रहे। शांति पाठ के साथ इस महोत्सव का समापन किया गया।
