सोलन: अपने अपहरण की रची झूठी साजिश
**अपने पिता से फिरौती के रूप में मांगे 1 लाख
बिज़नेस से परेशान होकर एक व्यक्ति ने खुद को ही किडनैप करने की झूठी साजिश रची और अपने ही पिता से फिरौती के रूप में 1 लाख रुपए की मांग की। ये मामला है सोलन शहर का। पिछले कल सोलन के कथेड़ निवासी अभय गोयल ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 23 जून को साढ़े 6 बजे उनका भाई अमन मेले में जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद उसके दोस्त को व्हत्सप्प में मैसेज आया कि वह अमन के पिता को बता दे कि अमन हमारे पास है। एक घंटे बाद मैसेज आएगा तो 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर देना। खबरदार अगर पुलिस की मदद ली। इस दौरान उसका एक फोटो भी भेजा है जिसमें अमन बेहोश दिखाया गया। अभय ने बताया कि अमन बेकरी चलाता है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाही करते हुए सीसीटव फुटेज खंगाली और अमन के मोबाइल नंबर और कनेक्शन की तकनीकी जांच की। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई । पुलिस टीम ने अमन गोयल को हरियाणा क्षेत्र के शाहपुर स्थित एक गुरुद्वारा के पास सड़क से अकेले ही बरामद किया। पूछताझ के दौरान अमन गोयल ने बतलाया कि वह बिजनेस से परेशान था व अपने परिवार से भी मनमुटाव था । जिस कारण यह परेशान होकर घर से चला गया था । इसे पैसों की भी सख्त जरूरत थी जिस पर इसने अपने परिवार से पैसे लेने के लिये अपने अपहरण की झूठी साजिश रची। व अकेले ही बस द्वारा कालका पहुंचा तथा इसने कालका बस स्टैण्ड में बने वाशरूम में सैल्फी के माध्यम से फोटो ली और उक्त फोटो को अपने नम्बर से अपने भाई अभय गोयल को भेजा उसके बाद वह बस में बैठकर शाहपुर पहुंचा। मामले की जांच जारी है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।
