सोलन : दयानंद आदर्श विद्यालय में विद्यार्थियों के अभिभावकों की आम सभा का हुआ आयोजन
( words)

2 जुलाई को दयानंद आदर्श विद्यालय में विद्यार्थियों के अभिभावकों की आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक विद्यालय प्रबंधन समिति की गठन हेतु बुलाई गई थी। बैठक के आरंभ में प्रधानाचार्य ऊषा मित्तल ने विद्यालय प्रबंधन समिति के स्वरूप गठन की प्रक्रिया तथा उद्देश्य को विस्तृत किया गया। आम सभा में उपस्थित अभिभावकों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन भरे जिसमें अध्यक्ष नितिन चोपड़ा, उपाध्यक्ष आरती शर्मा, सचिव उमेद चंदेल, कोषाध्यक्ष सुखदर्शन ठाकुर, सदस्य पूजा शर्मा, सदस्य भूपेन्द्रा भारद्वाज ,सदस्य पूजा चौहान, सदस्य मोनिका बिंदल, सदस्य नितिन चंदेल और सदस्य सोनी व्यास को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।