सोलन : NPS कर्मचारी महासंघ की बैठक का हुआ आयोजन
( words)
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ सोलन के महिला विंग की जिलास्तरीय बैठक मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय सोलन में आयोजित की जायेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ सोलन के जिलाध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बताया कि जिला सोलन में पूरे NPS कर्मचारियों में लगभग 50% महिलाएं हैं पर अभी भी अधिकतर को संगठन से जोड़ना बाकी है। उन्होंने बताया कि 11 दिसम्बर को धर्मशाला में NPS कर्मचारियों की विशाल रैली के बाद मुख्यमंत्री जयराम ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए कमेटी बनाने के निर्णय लिया। इस निर्णय से भविष्य में पुरानी पेंशन बहाली का रास्ता अब आसान हो गया है पर संघर्ष अभी लम्बा हो सकता है। जब तक सभी साथी ख़ास तौर पर महिला कर्मचारी एकजुट नहीं होंगे तब तक यह लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 10 दिसम्बर को विधान सभा में एक प्रश्न के जवाब में बताया गया कि पुरानी पेंशन लागू करने के लिए प्रतिवर्ष 500 करोड़ की जरूरत है। दूसरी तरफ हर महीने सरकार 90 करोड़ से ज्यादा NSDL को NPS का शेयर दे रही है। इस तरह पूरे वर्ष में यह राशि 1000 करोड़ से ज्यादा होती है। इसमे 58% हिस्सा सरकार का बाकि कर्मचारियों का होता है। पूरे साल में सरकार का हिस्सा 600 करोड़ होता है। इससे देखा जाए तो हर साल NPS के कारण 100 करोड़ से ज्यादा का नुक्सान हो रहा है। सरकार ने यह भी जवाब दिया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए 2000 करोड़ की एकमुश्त राशि की जरूरत पड़ेगी। पर 2003 से अब तक सरकार कई हजार करोड़ रुपये NPS के नाम पर NSDL को दे चुकि है। पुरानी पेंशन बहाली पर वह सारा पैसा सरकार के पास वापस आएगा। जिससे 2000 करोड़ वाली समस्या भी हल हो जायेगी। अशोक ठाकुर ने बताया कि अब सारी बात सरकार की नीयत की है। कमेटी के सामने अब इन सभी तथ्यों को रखा जाएगा ताकि सारी स्थिति सरकार को स्पष्ट हो सके।
