सोलन: गृह रक्षा सोलन के निरर्थक घोषित भंडार की नीलामी 2 फरवरी को
गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के निरर्थक घोषित भंडार की नीलामी 02 फरवरी को प्रात: 11 बजे दमकल केंद्र सोलन में की जाएगी। यह जानकारी आज यहां गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के आदेशक संतोष कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि नीलाम की जाने वाली वस्तुओं का क्रय मूल्य 788555.53 रुपए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोलीदाता को बोली आरंभ होने से पूर्व अग्रिम राशि के रूप में 3 हजार रुपए की राशि जमा करवानी होगी। बोली समाप्त होने के उपरांत यह राशि प्रत्येक बोलीदाता को वापिस कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि उच्च बोलीदाता को बोली की समाप्ति पर राशि मौके पर जमा करवानी होगी और नीलाम हुई भण्डार वस्तुएं उसी दिन सांय 5 बजे से पूर्व उठानी होंगी। उन्होंने कहा कि आदेशक को बिना कारण बताए नीलामी को रद्द करने का अधिकार है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-223845 पर संपर्क किया जा सकता है।