सोलन : माता मनसा देवी मेले के लिए कलाकारों के ऑडिशन 25 को
( words)
सोलन के धर्मपुर में तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला 28 से 30 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम कसौली गौरव महाजन ने दी। उन्होंने कहा कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। कलाकार 25 मार्च को प्रातः 11.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में आकर ऑडिशन दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिन इच्छुक कलाकारों ने मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देने के लिए आवेदन किया है, वे उपरोक्त स्थान व समय पर पहुंचकर ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।
