सोलन : डॉ. राजीव सैजल ने किया कसौली उपमण्डलाधिकारी कार्यालय का शुभारम्भ
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ.राजीव सैजल ने आज सोलन जिला के कसौली में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कसौली का विधिवत शुभारम्भ पुरातन लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कसौली परिसर में किया गया। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कसौली विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कसौली के विधिवत शुभारम्भ से क्षेत्रवासियों की चिर लम्बित मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के विधिवत शुभारम्भ से अब लोगों को अपने राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए सोलन नहीं जाना होगा। आयुष मंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे सेवा की भावना के साथ काम को त्वरित गति से निपटाने के लिए कार्यरत रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचती है और यदि सेवा की भावना के साथ कार्य किया जाए तो आमजन की अनेक समस्याओं का बिना किसी हस्तक्षेप के निदान किया जा सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित अपेक्षाओं और समस्याओं का त्वरित निदान किया जाना चाहिए।
इस अवसर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य दर्पणा, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमना देवी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत नाहरी के प्रधान हिमांशु गुप्ता, बीडीसी सदस्य चंपा ठाकुर एवं नरेश ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राज कुमार सिंगला, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक लाज किशोर शर्मा, ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के उप प्रधान विपन, युवा बोर्ड के सदस्य मदन शांडिल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर, भाजपा चिकित्स प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. मान सिंह ठाकुर, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक रमेश अत्री, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान तहसीलदार मनमोहन जिस्टू सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
