सोलन: दून विधानसभा क्षेत्र में मनाया गया बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
( words)
दून विधानसभा क्षेत्र में आज महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को थाना पंचायत में मनाया गया। इस दौरान विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शोषितों, वंचितों और महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियाँ सदैव याद रखेंगी।
