सोलन: अंजी गांव में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस
ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के अंजी गांव स्थित बृजेश्वर मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की ओर से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा सोलन जिला सचिव सुनील कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद कन्या पूजन किया गया और श्रद्धालुओं व भाजपा कार्यकर्ताओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ देश की प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की गई।
भाजपा जिला सचिव सुनील कश्यप ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेवा, जनकल्याण और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सुल्तानपुर बूथ अध्यक्ष अर्चना वर्मा, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक यशपाल ठाकुर, सह संयोजक अमित शर्मा, धर्मपुर मंडल संयोजक ओम प्रकाश शर्मा, कसौली मंडल संयोजक वीरेंद्र मोहन ठाकुर, जिला महिला मोर्चा सचिव सपना पराशर, पूर्व पंचायत प्रधान वीणा पराशर, अर्जित शांडिल, महेंद्र ठाकुर, विजय ठाकुर, युवा मोर्चा से अरुणेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा बलदेव ठाकुर, लता नौटियाल, नील कमल, जसपाल सिंह, मोहित पराशर, उमा दत्त शर्मा, प्रेम प्रकाश पराशर, सोम दत्त शर्मा, रोमी भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
वहीं, सुल्तानपुर ग्राम केंद्र में शाम 6 से 7 बजे तक “हर घर दीप” कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करेंगे
