सोलन: भाजपा ने युवा शक्ति पर जताया भरोसा, कार्तिक ठाकुर बने BJYM कंडाघाट मंडल अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी सोलन ने आज कंडाघाट मंडल में युवा नेतृत्व को सशक्त करते हुए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्तिक ठाकुर को भारतीय जनता युवा मोर्चा कंडाघाट मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा तत्काल प्रभाव से लागू होती है। कार्तिक ठाकुर को यह जिम्मेदारी उनकी अभूतपूर्व लोकप्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए सौंपी गई है। उनकी पहचान एक ऐसे युवा नेता के रूप में है जिनकी युवाओं में भारी पकड़ मानी जाती है। न केवल युवा, बल्कि वरिष्ठों और बुज़ुर्गों सहित हर वर्ग के लोगों के साथ उनके गहरे संबंध और बेहतरीन तालमेल है। कार्तिक ठाकुर की नियुक्ति से कंडाघाट मंडल में हर व्यक्ति और हर वर्ग के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है, जो उनकी समावेशी नेतृत्व शैली को दर्शाता है।
