सोलन : कुनिहार में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
( words)
कुनिहार: अर्की विधान सभा सीट पर शांति पूर्वक उपचुनाव करवाने के लिए प्रशासन नेअर्की के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल के जवानों की टुकड़ियां तैनात की है। कुनिहार थाना के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने विभिन्न मतदान केंद्रों सहित कुनिहार बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान कुनिहार थाना प्रभारी अंकुश डोगरा की अगुवाई में कुनिहार थाना के कर्मचारियों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ कुनिहार क्षेत्र के सवेंदनशील व अति सवेंदनशील मतदान केंद्रों पर फ्लैग मार्च निकाला,ताकि अर्की विधान सभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव शांति पूर्वक करवाये जा सके।
