सोलन : जिला रोज़गार कार्यालय सोलन में 180 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 6 जून को
मैसर्ज़ मोटोजिल़ प्राइवेट लि., मैसर्ज़ क्वेस काॅप लि., मैजसऱ् चंडीगढ़ सेल्स सोलन तथा मैसज़ एसआईएस उद्योगों में विभिन्न पदों को भरने के लिए 6 जून को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि विभिन्न 180 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक बी.काॅम, एम.काॅम, आई.टी.आई फिटर, इलैक्ट्रीशियन, बाॅयलर थर्मोकाॅल, बॉयलर फायरमैन थर्मोकाॅल निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि 18 से 37 आयु वर्ग के युवा इन पदों के लिए होने वाले कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 6 जून को प्रातः 10.30 बजे कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-227242 तथा मोबाईल नंबर 70189-18595 व 78768-26291 पर संपर्क किया जा सकता है।
