सोलन : एससीईआरटी सोलन में राज्य स्तरीय लोक नृत्य और रोल प्ले प्रतियोगिता में छोटा शिमला की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान
मंगलवार को शुरू हुए एससीईआरटी सोलन में राज्य स्तरीय लोक नृत्य और रोल प्ले प्रतियोगिता में पहले दिन हिमाचल की नौ टीमों ने अपने पारंपरिक लोक गीतों और नृत्य से लोगों को कई विषयों पर जागरूक किया। इसमें जिला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छोटा शिमला की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान टीम ने पर्यावरण विषय पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अब यह टीम नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में सिरमौर के सराहां छात्रा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा जबकि जिला किन्नौर केकोठी स्कूल ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
इनमें शिमला, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, ऊना, किन्नौर और चंबा की टीम ने भाग लिया। इस मौके पर डिग्री कॉलेज सोलन की प्राचार्या रीटा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि अपनी लोक संस्कृति के माध्यम से किसी भी विचार को ज्यादा प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकते है।
