सोलन : यूरो किड्स प्ले स्कूल (कोटलानाला) के बच्चों ने शूलिनी मां के दर टेका माथा
( words)
यूरो किड्स प्ले स्कूल (कोटलानाला) ने आज फील्ड ट्रिप का आयोजन किया। नवरात्रों के चलते स्कूल के सभी बच्चों को अध्यापिकाओं सहित शूलिनी माता के मंदिर का भ्रमण करवाया गया। सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लिया व शूलिनि माता के दर्शन किए। सभी शिक्षिकाओं ने माता की भेंट गाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के प्रांगण में बच्चों ने नवरात्र के उत्सव का आनंद उठाया, वहीं पुजारी से मां की कथाओं को सुना। अंत में सभी बच्चों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। प्रिंसिपल मिसेज सीमा बहल व स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
