सोलन : आर्थिकी के क्षेत्र में सहकारिता क्षेत्र महत्वपूर्ण- स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.राजीव सैजल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र का देश एवं प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान है। डाॅ. सैजल आज यहां 68वें सहकारी सप्ताह के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सहकारी समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सहकारी क्षेत्र के माध्यम से बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार प्रदान करने की अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कभी देश को सहकार क्षेत्र में राह दिखाने वाला हिमाचल आज पुनः इस क्षेत्र में अग्रणी बन सकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अनेक योजनाएं युवाओं को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में कार्यरत हैं। सहकारिता क्षेत्र इस दिशा में और सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोलन जिला में 441 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं। सोलन जिला के जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक, दि बघाट अर्बन सहकारी बैंक और दि परवाणू अर्बन सहकारी बैंक को पूरे प्रदेश में जाना जाता है। सोलन जिला में 167 प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं और एक जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता कार्यसंघ कार्यरत है। इस अवसर पर जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश कुमार, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, बीडीसी अध्यक्ष जमना ठाकुर, उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, दुग्ध सुधार सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के निदेशक राजकुमार सिंगला, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, खण्ड विकास अधिकारी सुभाष अत्री बघाट बैंक के निदेशक अमर सिंह ठाकुर, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं नीलम कश्यप, अजय बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
