सोलन: बद्दी और नालागढ़ में डेंगू का प्रकोप जारी, पिछले कल 11 मामलें आए सामने
( words)
सोलन जिला के नालागढ़ व बड़ी में लगतार डेंगू के मामले बढ़ते नजर आ रहे है। अभी तक कुल 1040 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके है। पिछले कल बद्दी व नालागढ़ में 11 नए मामले सामने आए है। अभी तक डेंगू की चपेट में बद्दी के 391 व नालागढ़ के 649 लोग शामिल है। BMO नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा है कि डेंगू की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। और डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। आसपास सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अब जो डेंगू के ममाले सामने आ रहे है उसमें लोग जल्दी ठीक हो रहे है और प्लेटलेट्स काउंट भी ज्यादा कम नहीं हो रही है।
