सोलन: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 मार्च को नालागढ़ और दून क्षेत्र के प्रवास पर
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 मार्च, 2026 को सोलन जिले के नालागढ़ और दून उपमंडल के प्रवास पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रातः 10:00 बजे बद्दी के हनुमान चौक में आयोजित ‘राज्य स्तरीय विश्व जल दिवस-2026’ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर जल संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उप मुख्यमंत्री तदोपरांत दोपहर 2:30 बजे नालागढ़ के पीर स्थान में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी परिसर की आधारशिला रखेंगे। सांय 3:30 बजे मुकेश अग्निहोत्री नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मलपुर में विभिन्न ट्यूबवेलों का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन ने उप मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
