सोलन : 15 दिसम्बर को कुनिहार में आयोजित होगा जिला स्तरीय पैराओलम्पिक ट्रायल
जिला स्तरीय पैराओलंपिक ट्रायल का आयोजन 15 दिसम्बर को कुनिहार में किया जाएगा। ऐसे दिव्यांग जन जिनकी आयु 14 से 40 वर्ष है के लिए जिला सोलन के छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के मैदान में 15 दिसम्बर को ट्रायल का सुबह 10 बजे से शुभारम्भ किया जाएगा।गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के निदेशक रोशन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ी पैराओलंपिक के लिए ट्रायल दे सकते है। जिसमें शारीरिक रूप से दिव्यांग, दृष्टिहीन, बहरा, बौद्धिक अक्षमता तथा व्हीलचेयर श्रेणी में दौड़, लॉन्ग जम्प, हाईजम्प, ट्रिपल जम्प, भाला, गोला व चक्का फेंक आदि स्पर्धाओं के लिए ट्रायल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल हिमाचल प्रदेश पैरा ओलम्पिक एसोसिएशन के अंतर्गत होगा व चयनित दिव्यांगों को राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए गुरमीत सिंह 7876743900 व बालक राम 9805740273 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करने की सभी से अपील की गई है।
