सोलन : यूरोकिड्स प्ले स्कूल कोटलानाला में "दीया डेकोरेशन" कार्यक्रम आयोजित
** बच्चों ने घर से बनाकर लाए थे दिये
सोलन के यूरोकिड्स प्ले स्कूल (कोटलानाला) में आज दीवाली के उपलक्ष्य में "दीया डेकोरेशन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत सभी बच्चे अपने घरों से माता-पिता की हैल्प से दीया डेकोरेट करके लाए, जो कि बहुत ही सुंदर और आकर्षक दिख रहे थे, स्कूल की प्रिंसिपल सिमा बहल ने बच्चों को दीवाली की कथा सुनाई व बताया कि दीवाली क्यों मनाई जाती है। ताकि बच्चों को अपनी संस्कृति का ज्ञान हो, ऐसे कार्यक्रम स्कूल में हमेशा होते है व आगे भी होते रहेंगे, इससे बच्चों का आत्म विश्वा बढ़ता है। इसके साथ विजेताओं में प्रथम स्थान प्रिशा, मेघाश मारवाह , द्वितीय स्थान पर गुवान, अदवेता साथ ही तृतीय स्थान सात्विक, शिवेन, अद्वित शर्मा ने हासिल किया।
