राज्यस्तरीय कला उत्सव-2020 प्रतियोगिता में जिला सोलन का दबदबा
राज्यस्तरीय कला उत्सव-2020 में जिला सोलन का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। सोलन ज़िला के प्रतिभागियों ने राज्य स्तर पर दो प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान, पांच प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान व एक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल नौ तरह की कला विधाओं में राज्यस्तर पर आठ स्थान प्राप्त करना ज़िला सोलन के लिए गौरव की बात है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर सोलन की छात्रा वसुंधरा ने शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में व अर्की विद्यालय की छात्रा सोनिया ने शास्त्रीय संगीत में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन दोनों। छात्राओं का चयन प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
इसके अतिरिक्त उदित भारद्वाज अर्की विद्यालय शास्त्रीय गायन, अर्की से ही हिमानी पारम्परिक लोक संगीत, लक्षित भारद्वाज अर्की विद्यालय से एकल शास्त्रीय नृत्य, आकांक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय नालागढ़ दृश्य कला व भावना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्होग सोलन indegenous toy making प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठों के छात्र पारम्परिक लोक गायन में तीसरे स्थान पर रहे।
इसका श्रेय जहां प्रतिभागियों को जाता है वहीं उनके अभिभावक, अध्यापक, सभी खंड स्त्रोत समन्वयक व जिला समन्वयक विशेष बधाई के पात्र है।
इस बार की कला उत्सव प्रतियोगिता अपनेआप में एक अनूठा अनुभव था। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से करवाई गई और सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण लग्न से इसमे भाग लिया।
डाइट सोलन के लिए सभी प्रतिभागियों से संपर्क में रहना व राज्यस्तर पर समन्वय बनाना भी एक चुनैतिपूर्ण कार्य था जिसको कार्यक्रम समन्वयक अंजू गर्ग और सहयोगी स्टाफ ने भलीभांति अंजाम दिया।
