सोलन : सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद पर रोष रैली आयोजित
सोमवार को सोलन जिला में सयुंक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद के आवाहन पर PWD रेस्ट हाउस सोलन से DC ऑफिस तक किसान रैली को निकालकर भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा में 4 विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े किसान व सदस्यों ने हिस्सा लिया।
सोलन के किसानों ने केंद्र सरकार व कृषि बागवानी मंत्री की खिलाफ नारे लगाए व तीनो कृषि कानून को तुरन्त रदद् करने के लिए कहा। संयुक्त किसान मोर्चा सोलन के सहसंयोजक नीतीश ठाकुर ने कहा कि किसानों की उन्नति बिना फसलों के MSP पर बने क़ानून के बिना मुमकिन नही है, हिमाचल प्रदेश सरकार ने झूठे वादे ही किए और जुमलेबाजी ही किसानों को मिली है। साथ ही नीतीश ने कहा कि जहाँ सेब बागवान सभी पार्टियों के साथ होते हुए भी किसान व सेब की बागवानी को ख़तरे में देख एकजुटता से जबरदस्त आंदोलन कर सेब के उचित व लाभकारी मूल्य के लिए सड़कों पर लामबंध हुए हैं, वे हम टमाटर सब्जियों के उत्पादकों के लिए प्रेरणास्रोत है। ग्रामीण संघर्ष समिति के सचिव मनोज वर्मा ने कहा ही मौजूदा सरकार ने किसानों को छलने का काम ही किया है। टमाटर व सब्जियों के उचित दाम सोलन के किसान बागवानों को भी मिल सकते हैं, किंतु मौजूदा सरकार सालों साल से किसानों को टमाटर सब्जी प्रोसेसिंग यूनिट पर सिर्फ गुमराह कर वोट बटोर कर सत्ता पर काबिज हो जाती हैं और किसानों को टमाटर सब्जियों से लाभकारी दाम से हमेशा ही महरूम रहना पड़ता है। वही मनीष ठाकुर सँयुक्त किसान मोर्चा सोलन संयोजक ने केंद्र सरकार को आड़े हाथो लिया और तीनो कृषि कानून को वापिस करने के लिए कहा, यदि सरकार तीनो कानून को वापस नही करती तो कोई न कोई नई सरकार ये काम करेगी और किसान भी उन्हीं सरकार को अपना समर्थक देगी जो किसानों की मांगों को अपने मेनिफेस्टो में अंकित करेगा जिसमे तीनो कानून को रद्द करना, फसलों पर MSP कानून बनाना, दूध के लिए चिल्लिंग प्लांट व एक डिपू स्टोर का निर्माण जहाँ किसानों को सस्ती दर पर तूड़ी, फीड व दवाइयां उपलब्ध करवाई जाए।
जयराम सरकार व उनके मंत्री किसानों पर उलटी सीधी बयानबाजी दिन प्रतिदिन देते है। इससे अच्छा होता वे किसानों की फल सब्जियों की फसलों का लाभकारी दाम दिलाने के लिए MSP लागू करते और किसान के पक्ष में नीति बनाते। संयुक्त किसान मोर्चा सोलन की रैली में कंडाघाट, सोलन व धर्मपुर ब्लॉक से सैकड़ो किसानों ने भाग लिया । सड़को पर संघर्ष किए बिना अपनी मांगों को जब तक किसान नही लड़ेगा तब तक वह समृद्ध नही बन सकता। साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा सोलन में आने वाले दिनों में गाँव मे छोटी छोटी मीटिंग आयोजित कर किसानों को शिक्षित करेगा। इसके बाद महापंचायत द्वारा सरकारों की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेगा। इस प्रदर्शन में मनीष ठाकुर, मनोज वर्मा, देवेंद्र, विकास ठाकूर, नीतीश ठाकुर, अनोखी राम वर्मा, मोहित, प्यारे लाल वर्मा, अशोक वर्मा, जोगिंदर, अमन, अनिल, सुरेश, तारा दत्त आशीष, कली राम हरबन्स, मदन, नरेन्द्र आदि सेकड़ो किसान शामिल रहे।
