सोलन : साई इंटरनेशनल स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
( words)
साई इंटरनेशनल स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माधयम से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
स्वास्थ्य शिविर में सोलन के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान दी, जिनमें डॉ. तरुण भारद्वाज (दंत चिकित्सक), डॉ. विनोद सूरी एवं डॉ. सुखदा सूरी (होम्योपैथिक विशेषज्ञ), डॉ. विनय पटियाल (त्वचा विशेषज्ञ), डॉ. रविकांत सूद (जनरल फिजिशियन), डॉ. संजय ग्रोवर (नेत्र विशेषज्ञ) तथा डॉ. रवि वर्मा (एमडी पीडियाट्रिक्स, एपेक्स अस्पताल) शामिल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन रामिंदर बावा एवं प्रिंसिपल मीरा गुप्ता ने सभी डॉक्टरों को प्लांटर्स दे कर सम्मानित किया।
