दाड़लाघाट: ग्राम पंचायत घनागुघाट में महिलामंडल द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ग्राम पंचायत घनागुघाट के महिला मंडल ध्यानपुर व छिब्बर ने सयुंक्त रूप से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पंचायत प्रधान मधुबाला ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर महिला मंडल की महिलाओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने ध्यानपुर के जंगल में 175 पौधें देवदार व बांस के रोपित किए। पंचायत प्रधान मधुबाला ने कहा कि महिलामंडल की महिलाओं द्वारा आयोजित पौधरोपण का कार्य एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण में संतुलन बना रहे। इसके साथ ही बढ़ रहे भूस्खलन को भी रोका जा सकता है। इस मौके पर उपप्रधान प्रवीण ठाकुर, बीडीसी सदस्य दीपिका, वार्ड सदस्य कुसुम, लता, सावित्री देवी, धर्मपाल, देवीचंद, सोनिया व वन रक्षक स्वाति शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
