सोलन : साई इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं ने छात्रों की कलाई में बांधी राखी
रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस उत्सव को मनाने के लिए साई इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षार्थियों के लिए 'राखी बनाने की गतिविधिÓ का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में सभी विद्यार्थियों ने बड़े जोश के साथ भाग लिया। छात्रों ने रेशमी धागे, चमकीले रिबन आदि जैसे विभिन्न सामग्रियों का उपयोग करके सुंदर राखी बनाई। रक्षा बंधन भाई और बहन के बीच प्रेम और विश्वास का उत्सव मनाने का एक अनमोल और पवित्र अवसर है। इस गतिविधि का उद्देश्य हमारे संस्कारों और संस्कृति में उनकी रुचि पैदा करना और साथ ही उन्हें भाइयों और बहनों के खूबसूरत रिश्ते का एहसास कराना था। इस अवसर पर प्री-नर्सरी से कक्षा एक तक के विद्यार्थी पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे आए। नन्ही छात्राओं ने छात्रों की कलाई में राखी बांधी और शुभकामनाएं दीं।
