सोलन : केंद्रीय स्कूल अंबोटा में प्री प्राईमरी स्मार्ट क्लास रूम का लोकार्पण
राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय अंबोटा (परवाणू) में आज प्री प्राईमरी के बच्चों के लिए बनाए गए स्मार्ट क्लास रूम का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर परवाणू नगर के सेक्टर चार से संबंध रखने वाली समाजसेविका कांता कपूर ने में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्री प्राईमरी के लिए तैयार किए गए इस कमरे की दहलीज पर नारियल फोड़़कर इसका शुभारंभ किया। विद्यालय की तरफ से केंद्रीय मुख्य अध्यापक नील कमल ने कार्यक्रम संपन्न करवाया।
इस अवसर पर विद्यालय के लिए निंरतर सहयोग करने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गय। कार्यक्रम में हंसराज ठाकुर, हरविंदर ठाकुर, राकेश शर्मा, सोहन राजपूत, अश्विनी शर्मा, शिव दयाल, रितु शर्मा, हिमानी राजपूत, राकेश ठाकुर, पुनिश शर्मा, रानी देवी एवं अन्य लोगों ने भाग लिय। विद्यालय के मुख्य अध्यापक ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों का इस विद्यालय में दाखिला करवाएं।
