सोलन: नालागढ़ में नहीं चला केएल ठाकुर का जादू..
**शायद नालागढ़ की जनता को केएल नहीं समझा पाए इस्तीफे का कारण
नालागढ़ विधानसभा सीट पर इस बार केएल ठाकुर का जादू नहीं चला। वहीं केएल ठाकुर जिनको बतौर निर्दलीय पिछले विधानसभा चुनाव में नालागढ़ की जनता ने सरआंखों पर बैठाया था, अब राजनैतिक विश्लेषक उनकी इस हार का कारण तलाशने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि केएल ठाकुर को विधायक पद से इस्तीफ़ा देना जनता को रास नहीं आया। वहीँ इस बार हरदीप सिंह बावा को नालागढ़ की जनता ने जीत का हार पहनाया है और ये उनकी पहली जीत है| इससे पहले भी हरदीप सिंह बावा 2 बार चुनावी मैदान में उतरे थे। पहली बार बतौर निर्दलीय और दूसरी बार कांग्रेस टिकट पर लेकिन दोनों बार उन्हें हार का मुँह ही देखना पड़ा। इस बार बावा पर नालागढ़ की जनता ने एतबार किया और नालागढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया।
