सोलन: सांई इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
( words)
सांईं इंटरनेशनल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हें मुन्हें बच्चों ने राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सजीव होकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया।कक्षा प्री-नर्सरी , नर्सरी केजी और कक्षा प्रथम के बच्चे पारंपरिक रूप से राधा और कृष्ण के वेश में आए। बच्चों द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए 'दही हांडी' का भी आयोजन किया गया। स्कूल चेयरमैन रमिंदर बावा ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
