सोलन : सेर क्लीन सुधार सभा की नई कार्यकारिणी घोषित

सेर क्लीन सुधार सभा वार्ड नं 13 की मासिक बैठक में सभा की नई कार्यकारिणी का गठन हेमशंकर शर्मा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से सफलतापूर्वक किया गया। सभा की नई कार्यकारिणी का गठन आगामी कार्यकाल (3 वर्षों) के लिए किया गया है। यह कार्यकारिणी सभा के उद्देश्यों एवं मूल्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है। नई कार्यकारिणी में मंझा राम तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एल.आर. दहिया, उपाध्यक्ष कैलाश डोगरा (बंटी) और जगदीश गर्ग चुने गए। जबकि महासचिव वेणी प्रसाद को बनाया गया। इसके अलावा संगठन महासचिव विनोद ठाकुर, कोषाध्यक्ष के.के. शर्मा, लेखा परीक्षक के.एल. शर्मा, सलाहकार नरेंद्र कुमार शर्मा, विधि सलाहकार हिमांशु कांडल को चुना गया। इसके अलावा संयुक्त सचिव रितेश शर्मा, संगठन सचिव उमेश कमल और मीडिया सलाहकार एवं प्रेस सचिव आदर्श टेगटा को नियुक्त किया गया।