सोलन: नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ खण्ड कुनिहार की बैठक का हुआ आयोजन
रविवार 2 जनवरी को नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ खंड कुनिहार कार्यकरिणी की बैठक लोकनिर्माण विभाग कुनिहार के विश्राम गृह में खण्ड अध्यक्ष राकेश महाजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महासचिव विनोद वर्धन, कोषाध्यक्ष समनधीमान, जिला कार्यकारणी सदस्य फकरूदीन, आईटी सेल प्रभारी प्रदीप कुमार, मुख्य सलाहकार लच्छी राम, धर्मपाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक में विद्युत विभाग से सुनील कुमार एवम वन विभाग से संजीव कुमार को विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारी धर्म दत्त ने कहा कि उन्हें मात्र 1158 रुपए की पेंशन दी जा रही है जो कि परिवार के पालन पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है और उनका गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें कम से कम गुजारे लायक पेंशन दी जाए। बैठक में राज्य मुख्य प्रचार सचिव कपिल राघव ने मुख्य रूप से शिरकत की। गेट मीटिंग के सफल आयोजन के लिए उन्होने खण्ड की समस्त कार्यकारिणी को बधाई दी।
