मिनी सचिवालय में इस दिन फोटोस्टेट मशीन स्थापित करने के लिए होगी नीलामी
( words)
मिनी सचिवालय सोलन में फोटोस्टेट मशीन स्थापित करने के लिए 08 जुलाई को नीलामी आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा ने दी। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि यह नीलामी 08 जुलाई को प्रातः 11.00 बजे आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को धरोहर राशि के रूप में 15,000 रुपए का ड्राफ्ट अथवा चैक उपायुक्त सोलन के नाम पर बनाकर प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करना होगा। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
