सोलन: पाइनग्रोव की अनन्या कालिया का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चयन
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर की हेड गर्ल अनन्या कालिया जो पालमपुर की रहने वाली है, उसका चयन वायु सेना कैडेट के रूप में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में हुआ है। अनन्या कालिया ने हिमाचल प्रदेश की सभी लड़कियों को गौरवान्वित किया है और वह 22 जून, 2023 को एनडीए का ताज धारण करेगी। एनडीए में शामिल होने के लिए चुनी गई 19 लड़कियों का यह दूसरा दल है। यह पाइनग्रोव के लिए एक महत्त्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि 17 वर्षीय अनन्या ने पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में 2011 में कक्षा प्रथम में दाखिला लिया था। अनन्या एन डी ए में सूडान ब्लाक के पवित्र गलियारों में चलने वाली स्कूल की पहली महिला अधिकारी होगी, जिसे लड़कियों के लिए खोला गया था। उनका चयन स्कूल के कठोर शैक्षिक और सह-शैक्षणिक पाठ्यक्रम के वारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि पूरे भारत से 19 लड़कियों में से केवल छह ही आईएफ कैडेट हैं। इन लड़कियों ने सैन्य उत्कृष्टता के क्षेत्र में बैश्विक उत्कृष्टता के विश्व के सबसे प्रसिद्ध संस्थान का हिस्सा बनकर पुरुषों के गढ़ को तोड़ दिया है। समर्थ सचदेवा पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू का पूर्व छात्र है जिसका चयन भी एनडीए में हुआ है। पाइनग्रोव स्कूल के अध्यापकों के मार्ग दर्शन और इनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के कारण ही ये उपलव्धि हासिल कर स्कूल के अन्य छात्रों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम कामना करते हैं वह भविष्य में भी अच्छा काम करके देश को गौरवान्वित करे। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह, प्रबंधन प्रमुख मिस समीक्षा सिंह, स्पेशल एजुकेटर मिस श्रिया, हेड ऑफ पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू कैप्टेन रेणु शर्मा, पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर के हेड टीचर संजय चौहान, पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू के हेड टीचर पंकज शर्मा एवं अध्यापकों नें भी अनन्य कालिया की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
