सोलन पुलिस ने धर्मपुर में युवक को किया चिट्टे के साथ गिरफ्तार
**तस्करी में दो अन्य युवक भी शामिल
**पुलिस ने तीनों को किया अदालत में पेश
सोलन पुलिस नशा तस्करी करने वालों पर कड़ी नज़र बनाए हुए है। आए दिन पुलिस नशा तस्करों की धरपकड़ कर रही है और अब पुलिस को एक और नई सफलता मिली हैं। सोलन पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर धर्मपुर से एक युवक को 11 ग्राम चिट्टे के साथ बरामद किया है। दरअसल बीते दिन 12 जुलाई को जिला की स्पैशल टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए धर्मपुर क्षेत्र में मौजूद थी तो टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक युवक, जिसका नाम सन्दीप कुमार है जो हरियाणा का रहने वाला है तथा बस स्टॉप सनवारा के पीछे मार्डन ढाबा के पास खड़ा हुआ है जो चिटटा/हेरोईन बेचने की फिराक में है, जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सन्दीप कुमार पुत्र अजमेर सिंह निवासी गाव व डा०खा० डुमरखाकलां तह० उचियाना जिला जीन्द हरियाणा उम्र 23 साल, को क़रीब 11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया, जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। अगले दिन आरोपी को न्यायालय में पेश करके चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। जब गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उसके साथ दो अन्य युवक भी शामिल है, जिनके नाम राजीव और राकेश है। दोनों कुमारहट्टी के रहने वाले थे और संदीप से चिट्टा/हेरोइन मंगवाते थे। आईएसएम मामले में इस बात का भी खुलासा हुआ कि दोनों युवक अन्य युवाओं को भी बेचते थे। पूछताझ के बाद पुलिस ने 13 जुलाई के ही दिन दो आरोपी राजीव कुमार, उम्र 44 पुत्र बहादुर सिंह निवासी बाड़ा तहसील व जिला सोलन और राकेश कुमार उम्र 44 पुत्र बलबीर सिंह निवासी गाँव लोहांजी, डाकखाना कुमारहट्टी तहसील व जिला सोलन को पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। जाँच के दौरान यह भी पाया गया है कि दोनों आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं, जिनमे एक आरोपी राजीव कुमार के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत एक मामला व आरोपी राकेश कुमार के विरुध 02 मामले, जिनमें एक मादक पदार्थ व एक वन अधिनियम में पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत है I मामले की आगामी जांच जारी है।
