सोलन: प्रवीण कुमार भारद्वाज ने संभाला सहायक आयुक्त अधिकारी, धर्मपुर का पदभार
हेमेंद्र कंवर (कसौली) : हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी (परिवीक्षाधीन-2023) बैच के अधिकारी प्रवीण कुमार भारद्वाज ने बतौर सहायक आयुक्त (विकास -सह-खंड विकास अधिकारी धर्मपुर का पदभार संभाल लिया है। वह यहां ज्वाईन करने से पहले कुल्लू जिला में सेवाएं दे रहे थे। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा 2023 बैच के टॉपर रहे प्रवीण कुमार भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत है। वह शिमला जिला के रोहड़ू की रंटाड़ी पंचायत के जाड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनकी स्कूली शिक्षा रोडड़ू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई थी। प्रशासनिक सेवा की तैयारी जोक्टा एकेडमी चंडीगढ़ से की थी।
खंड विकास कार्यालय धर्मपुर में उन्होंने कहा कि आमजन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचा कर और उनका समुचित लाभ उनको दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी, जिसके लिए वह काम करेंगे। कार्यालय में पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने कार्यालय में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गरीब लोग योजनाओं के लिए विभागों में नहीं आ पाते, जिससे उनको सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रहना पड़ता है। इसलिए सभी को उसका लाभ मिले इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा की विकास खंड की सभी पंचायतो का दौरा किया जायेगा, तथा लोगों की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
