राम लीला जन कल्याण समिति कुनिहार ने की बैठक आयोजित
रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार की अहम बैठक ठाकुर द्वारा मन्दिर हाल में समिति के संयोजक देवेन्द्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवरात्रों में रामलीला के मंचन बारे विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें पिछली कार्यकारिणी को ही सर्व सम्मति से कार्य करने के लिए चुना गया। कार्यकारणी में रितेश जोशी प्रधान,उप प्रधान अमन अत्रि,सचिव अभिनव झाँजी, सह सचिव दीपक करीर,कोषाध्यक्ष राधा रमन शर्मा। देवेन्द्र कुमार उपाध्याय को सयोंजक का दायित्व सौंपा गया। समिति में अरविन्द जोशी अजय जोशी को सह संयोजक का दायित्व दिया गया। मंच संयोजक प्रदीप पुरी को बनाया गया। राकेश झांजी, दिनेश सैनी, संजय जोशी मुख्य सलाहकार, आशीष द्ववेदी, संदीप जोशी, मुकेश शर्मा, प्रद्युमन शर्मा को सलाहकार बनाया गया। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें सर्व सम्मति से प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर के रख रखाव के लिए ग्राम पंचायत हाटकोट से मांग करती है की रामलील जन कल्याण समिति को मंदिर का जिमा दिया जाए। वहीं राम लीला की रिहर्सल 4 सितंबर से मंदिर हाल में आरम्भ की जाएगी। इस बार रामलीला का मंचन पिछले कई वर्षों से अलग किया जाएगा। वहीं खेल समिति का अध्यक्ष साहिल व शोर्य जोशी को बनाया गया अंत में सभी ने निर्णय लिया की इस वर्ष ठाकुर द्वारा मंदिर में आगामी नवरात्रों में मां दुर्गा के विषेश पाठ करवाए जाएंगे, जिसमें राम लीला के सभी सदस्यों को इस कार्य की जिम्मेदारियां दी गई। इसके अलाव हर्षित भारद्वाज,आशीष वशिष्ठ, कर्ण खुराना,प्रिंस खुराना, प्रथम शर्मा,कुश शर्मा, कर्ण अत्री, हैपी कुमार, रूपेश शर्मा, पुलकित शर्मा, सुमित योगिराज, कार्तिक भारद्वाज,मनीष जोशी, पार्थ,प्रियांशु, हन्नी झांजी, राहुल जोशी, कान्हा,सूर्यांश गर्ग,। शोर्य, गोलू, रूपेश शर्मा, हनी जोशी, आदित्य जोशी, आयुष झांजी, भूपेंदर भारद्वाज, मृदुल शर्मा को समिति सदस्य बनाया गया।
