सोलन : संजय अवस्थी 7 व 8 मई को सोलन ज़िला के प्रवास पर
( words)
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी 7 तथा 8 मई को सोलन ज़िला के प्रवास पर रहेंगे। संजय अवस्थी 7 मई को दिन में 12.30 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटूली एवं साथ लगती ग्राम पंचायतों की जनता द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे और एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 8 मई को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में ज़िला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफटी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
