सोलन: स्कूल कोट बेजा में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
** प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 172 छात्रों ने लिया भाग
राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय कोट बेजा में शिक्षा खंड पट्टा के तहत आने वाले बारह स्कूलों के 172 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली छात्रों द्वारा कबड्डी, बैडमिंटन, बॉलीवॉल ,खो खो, मार्च पास्ट,आदि प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला परिषद सदस्य रीना चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि का स्कूल परिसर में पहुचने पर प्रिंसिपल, विद्यालय स्टाफ,अभिभावको और स्थानीय लोगो ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चो को बधाई देते हुए कहा कि मानव जीवन मे खेलो का बड़ा महत्व है तथा खेल हमे जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है उन्होंने बच्चों से आवाहन किया कि वे जीवन मे हमेशा नशे से दूर रहें व परीक्षा में अच्छे अंक लेकर अपने अभिभावको,व गुरूजनों का नाम रोशन करें। मुख्य अतिथि ने खेल प्रतियोगिता में विजेता,उपविजेता टीमो को ट्राफी देकर समानित किया। स्कूल प्रसाशन की ओर से स्कूल की प्रिंसिपल निरुपमा अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के सामने स्कूल के खेल मैदान के लिए धनराशि की मांग की, जिस पर जिला परिषद सदस्य ने एक लाख रुपए देने की घोषणा की तथा साथ ही स्कूली बच्चों के लिये 5100 रुपए भी प्रदान किए । इस अवसर पर पंचयात प्रधान किरण ठाकुर, राजेन्द्र शर्मा, नरेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्तिथ रहे।
