सोलन : दयानंद आदर्श विद्यालय में हुआ स्पोर्ट्स डे का आयोजन
दयानंद आदर्श विद्यालय के प्रांगण में आज सीनियर सेक्शन के अंतर्गत कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी एवं प्रथम कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स डे का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स इंचार्ज वीणा कौशिक तथा अध्यापिकाओं अनुराधा, रीता और ममता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आकर्षक मार्च पास्ट से हुआ, जिसमें नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और प्रथम कक्षा के विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। मार्च पास्ट का नेतृत्व कियारा ने किया। वीणा कौशिक के निर्देशन में प्रस्तुत यह मार्च पास्ट सभी उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग ड्रिल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे सभी ने खूब सराहा।
विद्यालय की प्राचार्या उषा मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियां बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ एवं सशक्त बनता है, वहीं बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना के साथ भाग लेना होता है।
इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
कक्षा नर्सरी के परिणाम
स्प्रिंट रेस (बालक वर्ग)
प्रथम – खुशान्त
द्वितीय – अर्णव
तृतीय – रियॉन
स्प्रिंट रेस (बालिका वर्ग)
प्रथम – अनन्या
द्वितीय – तनीषा
तृतीय – आराधना
फ्रिल रेस (बालक वर्ग)
प्रथम – अर्णव
द्वितीय – रियॉन
तृतीय – काव्यांश
फ्रिल रेस (बालिका वर्ग)
प्रथम – तनीषा
द्वितीय – आराधना
तृतीय – माहिरा
कक्षा एलकेजी के परिणाम
स्प्रिंट रेस (बालक वर्ग)
प्रथम – रियांश
द्वितीय – मिवान
तृतीय – शिवाक्ष
स्प्रिंट रेस (बालिका वर्ग)
संयुक्त प्रथम – अनायरा एवं दिव्यांशी
द्वितीय – वामिका
तृतीय – रितिका
बैग रेस
प्रथम – शिवाक्ष
द्वितीय – रियांश
तृतीय – संबंध
कक्षा यूकेजी के परिणाम
स्प्रिंट रेस
प्रथम – लविश
द्वितीय – सफल
तृतीय – सूर्यवीर
फ्रॉग रेस
प्रथम – लविश
द्वितीय – सफल
तृतीय – सूर्यवीर
सांत्वना पुरस्कार – शिवांश
कक्षा प्रथम के परिणाम
स्प्रिंट रेस
प्रथम – चिराग
द्वितीय – अभियान
तृतीय – माहिरा
बैलून रेस
प्रथम – अभियान
द्वितीय – एतिक
तृतीय – युवान
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह, खेल भावना और अनुशासन की सराहना की गई।
