सोलन: शूलिनी यूनिवर्सिटी में 27 मार्च को ट्राई आयोजित करेगा 'उपभोक्ता आउटरीच कार्यक्रम'
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से देशभर में आयोजित किए जा रहे ‘उपभोक्ता आउटरीच कार्यक्रम’ के तहत 27 मार्च 2026 को शूलिनी यूनिवर्सिटी के परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरसंचार सेवाओं, साइबर सुरक्षा और उपभोक्ता हितों से जुड़े नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान साइबर धोखाधड़ी से बचाव, दूरसंचार सेवाओं से संबंधित शिकायत निवारण तंत्र और हाल ही में लागू किए गए नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
इस आयोजन में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, उपभोक्ता संगठनों (NGOs), आम नागरिकों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं और अध्यापक भी भाग लेंगे। TRAI का यह प्रयास उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और उन्हें जागरूक एवं सतर्क बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
