सोलन : रामनवमी पर चंडीगढ़ में विहिप ने निकाली भव्य शोभायात्रा

विश्व हिंदू परिषद ने रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ के महाकाली प्रखंड में एक विशाल शोभायात्रा निकाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सतनाम सिंह संधू द्वारा सुबह अमरनाथ शिव मंदिर सेक्टर 29 C से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यह शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ भगवान राम के भजनों का गुणगान करते हुए पूरे हर्षोल्लास से निकाली गई।
इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में राम भक्तों ने शामिल होकर इसे सफल बनाया। इस शोभायात्रा में लोगों में आस्था और श्रद्धा का जोश देखते ही बना। शोभायात्रा का जगह-जगह पर जलपान, फल, पकौड़े, दूध आदि के स्टाल लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा का समापन बल शिव मंदिर मंदिर सेक्टर 29 B में हुआ। बल शिव मंदिर कमेटी द्वारा इस शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया और इस शोभायात्रा में सम्मिलित सभी राम भक्तों को मंदिर कमेटी ने लंगर लगाकर प्रसाद ग्रहण करवाया।
इस शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें विशेष रूप से पंजाब प्रांत मीडिया प्रभारी व चंडीगढ़ प्रभारी सुरेश राणा, विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा, चंडीगढ़ मंत्री अंकुश गुप्ता, चंडीगढ़ मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, राकेश चौधरी, दविंदर सिद्धू, अनुज सहगल, गौरव, अश्विनी, राजन, रोहित, सुनील, अंकुश, चांद, जितेंद्र, दीपक शर्मा, सुनील बागड़ी, राजेश पहलवान, मनु भसीन, मुकेश शर्मा, आरएस नेगी, लखविंदर, ईश्वर, प्रांत संयोजिका प्रीति, रेनू रोहिला, अनीता अस्वाल, पूजा बजाज, संजीव, मनोज पाल, आकाश बिट्टू शामिल रहे।