सोलन: बड़ोग में आयोजित उमंग कार्यक्रम में महिला समूहों एवं मंडलों को किया सम्मानित
** कार्यक्रम में बीडीओ रजनी गौतम रहीं मुख्यातिथि
** पंचायत के प्रधान सुनील कश्यप ने दी जानकारी
ग्राम पंचायत बड़ोग में आज उमंग नाम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी रजनी गौतम ने शिरकत की। उनके साथ पंचायत इंस्पेक्टर नीतीश शर्मा, सुरेश ठाकुर व निशा शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान सुनील कश्यप ने बताया इस कार्यक्रम में उन महिला समूहों एवं महिला मंडलों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्वयं भी बेेहतर काम किया और पंचायत का भी सहयोग किया।
उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा अब तक विभिन्न तरह के कई कोर्स करवाए जा चुके हैं व सफाई अभियान भी चलाए जा चुके हैं। पंचायत द्वारा उजाला योजना शुरू कर इसके प्रथम चरण में सभी धार्मिक स्थलों में सोलर लाइटों की व्यवस्था की जा रही है। उसके उपरांत हर गली में सोलर लाइट लगाई जाएगी।
इस कार्यक्रम में उप प्रधान गुरुदेव शर्मा, पंचायत सचिव अजय जायसवाल, वार्ड सदस्य सोनिया, कमला देवी, दीपा, चीनती देवी, विक्कू सहित करीब 150 लोगों ने शिरकत की।