गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑनलाइन श्लोकोचारण एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 17 जुलाई , 2021 को ऑनलाइन श्लोकोच्चारण एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों ऋग्वेद सदन, यजुर्वेद सदन, सामवेद सदन तथा अथर्ववेद सदन के कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ० गिरिराज गौतम(संस्कृत अध्यापक ), राखी शर्मा(संस्कृत अध्यापिका) तथा सुनीता ठाकुर (उप प्रधानाचार्या) ने निर्णायक मंडल के सदस्यों की भूमिका निभाई। चारों सदनों के छात्रों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया प्रवीणा झा ने प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सब उनकी तथा उनके अध्यापकों की मेहनत का ही नतीजा है, जिस कारण सभी छात्र इतनी अच्छी तरह से श्लोकों का उच्चारण तथा गायन कर सकें। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने छात्रों तथा अध्यापकों के अथक प्रयासों की सराहना की।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है:-
प्रथम स्थान:- रेवा राजपूत (अथर्ववेद सदन)
द्वितीय स्थान :- हिमांशी शर्मा (सामवेद सदन)
तृतीय स्थान :- आकर्षक चौधरी (यजुर्वेद सदन)
