सोलन : नालागढ़ में गहरी खाई में गिरी बस, लगभग 12 यात्री घायल
( words)
नालागढ़ : सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र के पट्टा में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में करीब 12 यात्री घायल हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में करीब 40 लोग सवार थे। यह बस जोहड़ से नालागढ़ की ओर जा रही थी और बस गहरी खाई में जा गिरी। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर बचाव अभियान में जुटी है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
