सोलन : कुलदीप वर्मा को सौंपा गया सदर विधानसभा के सोशल मीडिया अध्यक्ष का कार्यभार
( words)
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सोलन के कुलदीप वर्मा को विधानसभा सोलन के सोशल मीडिया अध्य्क्ष का कार्यभार सौंपा गया है। इस बारे में प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश मीडिया अध्यक्ष के बारे में अधिसूचना जारी की गयी है। इस पद के लिए कुलदीप वर्मा को चयनित करने के लिए कुलदीप वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस का आभार व्यक्त किया है। कुलदीप वर्मा ने बताया की वह इस दायित्व के लिए कांग्रेस पार्टी के सम्मानित शीर्ष नेतृत्व व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर, सोशल मीडिया के चेयरमेन अभिषेक राणा व विधायक कर्नल धनी राम शांडिल का आभार व्यक्त करते है। कुलदीप वर्मा ने कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस द्वारा दी गई जिम्मेदारी का दिल से निर्वहन करेंगे।
