देहरा : लोअर सुनहेत में सड़क के किनारे लगीं सोलर लाइट की बैटरी चोरी
विनायक ठाकुर । देहरा
ब्लॉक परागपुर के अंतर्गत पड़ती पंचायत लोअर सुनहेत चुदरहेड़ के अंतर्गत देर रात अज्ञात लोगों द्वारा सड़क के किनारे में लगी सोलर लाइट की कीमती बैटरी पर हाथ साफ करने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि पंचायत के तहत उक्त सड़क के साइड में लगी इन 3 सोलर लाइट्स में से चोरों ने उनकी बैटरी पर हाथ साफ किया है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पंचायत प्रधान आशा डढवाल को दी है, जिस पर उन्होंने कार्यवाई करते हुए देहरा पुलिस को मौखिक ताैर पर सूचना दे दी है। वहीं, खबर लिखे जाने तक लिखित शिकायत भी सौंपने वाले थे।
पंचायत प्रधान आशा डढवाल के अनुसार इससे पूर्व भी कुछ महीने पहले लगभग 4 सोलर लाइट की बैटरी चोरी अज्ञात लोगों द्वारा की थी। प्रधान ने पुलिस प्रशासन से गुहार कि है कि इस पंचायत के तहत विभिन्न स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाएं, ताकि इन चोरियों पर अंकुश लग सके। बताते चलें कि इन बैटरी की कीमत बाजार में हजारों रुपए हैं, जिस पर चोरों ने हाथ साफ किया है। वहीं, इस संदर्भ में डीएसपी देहरा विशाल वर्मा से बात की गई। उन्होंने बताया पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
