कोटखाई पहुंचे एसपी चावला कोटखाई थाने का किया निरिक्षण
सोमवार को शिमला एस पी मोहित चावला कोटखाई पहुंचे व सबसे पहले उन्होंने घुममा मे पंचायत सदस्यों तथा व्यापार मंडल के लोगों से चर्चा की तथा उनकी समस्याओं को सुना। एसपी चावला ने सुझाव दिया कि घुममा बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगने चाहिए जिससे अपराधी मानसिकता के लोग हतोत्साह होंगे। उन्होंने एसएचओ कोटखाई रविन्द्र कौशल को आगामी आने वाले सेब सीजन को देखते हुए ट्रैफिक की सुचारु व्यवस्था करने के आदेश दिए साथ ही घुममा में नशा निवारण समिति बनाने का भी प्रस्ताव रखा।
कोटखाई थाना पहुंचने पर एचपी शिमला मोहित चावला ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी को आदेश दिए कि कानून की पालना कड़ाई से करें मगर जनता के लिए उनका दिल नरम होना चाहिए ताकि लोग उनके पास आने से ना हिचकिचाएं। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि कोटखाई में अलग से ट्रैफिक विंग का गठन किया जाए ताकि आने वाले सेब सीजन में ट्रैफिक की कोई भी समस्या ना रहे।
