कानून व्यवस्था जांचने खुद पैदल निकले एसपी
जिला सिरमौर व नाहन में कानून एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सिरमौर पुलिस लगातार कार्य कर रही है। शहर में पुलिस ने जंहा एक ओर ड्रोन के जरिए नियमों की उलंघना करने वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। वहीं एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा नेे स्वयं नाहन की सड़कों पर पैदल चल कर कानून व्यवस्था समेत यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी सिरमौर ने नाहन बस स्टैंड समेत अनेक स्थानों का जायजा लिया साथ ही यातायात नियमों का पालन करने बारे जनता से अनुरोध भी किया।
एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि कानून एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की लिए शहर में अनेक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा अब सिरमौर पुलिस नाहन शहर व पांवटा साहिब में ड्रोन की मदद से यातायात नियमों को दरकिनार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार हो गई है।
सिरमौर ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा नाहन पुलिस द्वारा नम्बर भी जारी किए गए है जिस पर कोई भी सूचना पुलिस के साथ साझा की जा सकती है।