दाड़लाघाट : पंचायत सरयांज में लगाया विशेष आधार कार्ड शिविर
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत सरयांज में विशेष आधार कार्ड शिविर लगाया गया। इसका पंचायत के लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि बजुर्गों व बच्चों के अंगुलियों के निशान राशन डिप्पू व किसान सम्मान निधि के लिए नहीं लग रहे हैं, जिससे की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। इसलिए जनहित को देखते हुए आधार कार्ड अपडेट शिविर का आयोजन किया गया, ताकि पंचायत के लोगों को अर्की व दाड़ला के चक्कर न काटने पड़े और किसी समस्या का सामना ना करने पड़े। आधार विभाग के कर्मचारी ऋतू राज व लोकेश कुमार ने बताया कि लगभग 400 लोगों का आधार अपडेट कर दिया गया है। शिविर में लोगों ने नए आधार कार्ड, पुराने आधार पर करेक्शन, नंबर लिंक आदि कराए, जबकि इसके बाद जघून पंचायत में आधार कार्ड शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
